पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-Mar-2024 04:51 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के बाहुबलियों में शुमार मुन्ना शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दलित समाज के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए बाहुबली मुन्ना शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। टिकट लेने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला ने दलित समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
दरअसल, आरजेडी ने वैशाली सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। लालू से टिकट लेने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला और ने पिछले दिनों दलित समाज को लेकर टिप्पणी की थी। दलित समाज पर की गई टिप्पणी अब मुन्ना शुक्ला के ऊपर भारी पड़ती दिख रही है। थाने में आवेदन देकर उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।
पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अमर आजाद ने एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर मुन्ना शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। आवेदन में कहा गया है कि लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति के लोगों को गाली देने का काम किया है।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि मुन्ना शुक्ला ने कहा है कि, “मैं भूमिहार हूं, चमार थोड़े ही न हूं”। इस तरह का बयान देकर मुन्ना शुक्ला समाज में जाति भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। मुन्ना शुक्ला के बयान से अनुसूचित जाति के लोगों को गहरा आधात पहुंचा है। ऐसे में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।