Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
12-Oct-2019 10:30 AM
By Saif Ali
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर जिले से जहां अपराधियों ने ट्रेन में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी ने स्टेशन पर एक यात्री को गोली भी मार दी. हालांकि इस दौरान भागने के क्रम में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया. जिसे लोगों ने जीआरपी के हवाले कर दिया.
वारदात मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन की है. जहां पैसेंजर ट्रेन से जा रहे एक यात्री से 4 लाख रुपये की लूट हुई. मिली जानकारी के मुताबिक रुपये लूटकर भाग रहे अपराधी को लोगों ने स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान उसने फायरिंग कर दी. जिसके कारण गोली एक यात्री को लग गई. वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भागने के दौरान हालांकि स्टेशन पर बहुत भीड़ थी. लोगों ने जैसे-तैसे कर उस अपराधी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि अपराधी के पास से एक पिस्टल, एक खोखा और लूट के 4 लाख रुपये भी बरामद किये गए. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.