पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
14-Jun-2021 04:34 PM
By saif ali
MUNGER: बिहार में शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। मुंगेर में एक बार फिर शराब तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। असरगंज थाना के विक्रमपुर फुसना गांव में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। इस दौरान डीएसपी समेत 6 जवान घायल हो गये। हमले में डीएसपी के बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में शराब व हथियार बरामद किया गया। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम फुसना गांव में गयी थी तभी शराब तस्करों ने लाठी-डंडे से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गयी। इस दौरान डीएसपी समेत 6 पुलिस जवान घायल हो गये। वही डीएसपी का बॉडीगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गये। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गयी थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि रविवार की देर रात पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद तारापुर एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फुसना गांव छापेमारी की। जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। लेकिन इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके बाद आज फिर एसडीपीओ को नेतृत्व में टीम शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गयी थी लेकिन तभी शराब तस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।