बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
19-Jul-2023 08:46 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने जमुई नगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर थाना के मालखाने का भी जायजा लिया। डीआईजी ने जिले में जल्द ही यातायात थाना खोले जाने की बात कही। इस दौरान एसपी शौर्य सुमन भी उनके साथ थे।
डीआईजी संजय कुमार को जमुई पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। बुधवार को जमुई पहुंचे डीआईजी घंटों नगर थाने में रहकर व्यवस्था और कार्यालय के कामकाज से अवगत हुए। निरीक्षण के बाद डीआईजी जमुई एसपी शोर्य सुमन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वही लंबित कांड के निष्पादन में तेजी लाने, अपराधियों को गिरफ्तार करने, जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखने, शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने जमुई में यातायात थाने को लेकर कहा कि जिले में जनसंख्या के आधार पर यातायात थाने खोले जाएंगे। अभी बिहार में 12 जिलों में यातायात थाने खोला गया है।
DIG ने कहा कि मुंगेर में यातायात थाना खुल चुका है। जमुई में यातायात थाना के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद जमुई में भी यातायात थाना खुल जाएगा। महिला टास्क फोर्स पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुनने के लिए सारी व्यवस्था सभी थाने में महिला हेल्पलाइन कार्यरत है, जो महिला के शिकायत सुनते हैं। पहले काउंसलिंग की जाती है फिर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाती है। इस मौके पर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, सदर एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार भी मौजूद थे।