ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त

मुंगेर पुल के उद्घाटन के बाद बोले सीएम नीतीश, दीपक जलाना ना भूले

मुंगेर पुल के उद्घाटन के बाद बोले सीएम नीतीश, दीपक जलाना ना भूले

11-Feb-2022 03:52 PM

MUNGER: मुंगेर-खगड़िया को जोड़ने वाला श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण आज हो गया। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया। वही घोरघट पुल का भी आज उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है। इस खास दिन को यादगार बनाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था तब लोगों के बीच इसे लेकर खुशी का माहौल था। जिस प्रकार शिलान्यास के दिन लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाए थे और अपनी खुशियों का इजहार किया था। उसी तरह आज भी लोग दीपक जलाए और खुशियां मनाए। 


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू  के नाम पर इस सेतु का नाम रखा गया है। तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस पुल का शिलान्यास किया था। 


उस वक्त इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया था। जिस दिन शिलान्यास हुआ उस दिन लोगों ने रात में अपने-अपने घरों को दीया जलाकर दीपावली मनायी थी और आज इस पुल का उद्घाटन किया गया है। आज लोगों के लिए खुशी का दिन है। जिस बात की कल्पना वो कर रहे थे आज बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आज रात भी घरों में दिया जलाए जाने की बात कही। मंच से लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या उम्मीद करें...दिया जलाएंगे ना..हाथ उठाकर बताईए..जिसके बाद लोगों ने अपने हाथ उठाए। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। श्रीकृष्ण सेतु के उद्घाटन से लोगों में खुशी का माहौल दिख रहा है। वही घोड़घट पुल भी बनकर तैयार हो गया है। इस पुल का भी आज उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीकृष्ण सेतु का काम जब शुरु हुआ था तब कई कठिनाइयां सामने आई थी। तब यहां आकर हमने देखा कि आखिर क्या परेशानी आ रही है। 


तब पता चला चला कि टोपो लैंड पर लोगों ने अपना घर बना रखा है। तब सरकार ने निर्णय लिया कि टोपो लैंड से लोगों को जाने के लिए पैसे देंगे। इस मद में सरकार ने 58 करोड़ रुपये जारी किया। इसके बाद भी और भी कई तरह की परेशानी सामने आई जिसका समाधान सरकार ने निकाला। जिसके बाद पुल का निर्माण कार्य में तेजी आई और इसी का नतीजा है कि आज यह पुल बनकर तैयार हो गया है और आज इसका उद्घाटन किया गया है। जिस बात की कल्पना लोग कर रहे है वो आज बनकर तैयार हो चुका है।  


वही कोरोना पर कहा कि राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन इसे लेकर अब भी सचेत रहना जरुरी है। जिन लोगों ने कोरोना का टीका अब तक नहीं लगवाया है वे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका लगवा लें और  कोविड गाइडलाइन का पालन करें।