ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / news / पुलिस ने होटल में की छापेमारी, फ्रिज से निकली शराब की बोतलें, होटल...

पुलिस ने होटल में की छापेमारी, फ्रिज से निकली शराब की बोतलें, होटल सील

02-Jan-2021 10:05 PM

By Saif Ali

MUNGER :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. इन दिनों लगातार कई जिलों में शराब की बरामदगी हो रही है. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां पुलिस ने होटल में छापेमारी की है. होटल में रखे फ्रिज से शराब की बोतलें मिली है. पुलिस ने शराब जब्त कर कार्रवाई शुरू कर है. 


मामला मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने एक बड़े होटल में छापेमारी की है. होटल में रखे फ्रिज से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. इस मामले में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि मोकबिरा चायं टोला में एक होटल के अंदर फ्रिज में शराब, कोल्डड्रिंक, अंडा और मिनरल रखा हुआ था. जिसके बाद शराब सहित सभी सामान को बरामद कर होटल को सील कर दिया.


थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल मालिक अजित कुमार उर्फ गौतम होटल की आड़ में शराब का कारोबार कर रहा था. होटल में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये TV भी लगाया गया था. पुलिस ने होटल सील कर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होटल मालिक पर अवैध शराब का भंडारण करने, बेचने का आरोप गठित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.