सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Oct-2024 03:43 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है। जहां मेडिकल जांच कराने मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे दो अपराधी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गये। चोरी मामले में दोनों को ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले पुलिस दोनों को मुंगेर सदर अस्पताल मेडिकल जांच कराने के लिए लायी थी। लेकिन पुलिस को चकमा देकर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
वही मुंगेर में चौकीदार के साढ़े तीन लाख रुपये उचक्कों द्वारा उड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कटिहार स्थित आरोपी के घर पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े तीन लाख रुपया बरामद किया। हालांकि आरोपी अभी भी फरार है। बता दें कि सफियाबाद थाना क्षेत्र में चौकीदार से साढ़े 3 लाख रुपये लूटी गयी थी।