ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Munger News: गंगा विलास क्रूज से मुंगेर पहुंचे जर्मनी के विदेशी सैलानी, ऐतिहासिक...

Munger News: गंगा विलास क्रूज से मुंगेर पहुंचे जर्मनी के विदेशी सैलानी, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

28-Dec-2024 04:18 PM

By First Bihar

MUNGER: गंगा विलास क्रूज पर सवार होकर जर्मनी से विदेशी सैलानी मुंगेर पहुंचे। विदेशी पर्यटकों का एक दल के मुंगेर के बबुआ घाट पर पहुंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दल में शामिल जर्मनी के 26 सदस्यीय विदेशी शैलानी मौजूद थे। 


जिन्हें गंगा विला क्रूज मुंगेर लेकर पहुंचा था । मुंगेर के ऐतिहासिक स्थल का विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया और यहां के बाजारों में जाकर खरीदारी की..विदेशी पर्यटकों ने मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और उनकी संस्कृति को करीब से जाना। 


उन्होंने इन स्थानों की तस्वीरें भी लीं ताकि इस यात्रा की यादें हमेशा उनके साथ रहें । मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए स्थानीय गाइडों ने सैलानियों का स्वागत किया। सैलानियों ने मुंगेर का ऐतिहासिक किला सहित अन्य कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और उनके इतिहास के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने इन स्थलों की तस्वीरें भी खींचीं ताकि मुंगेर की अपनी यात्रा की यादें हमेशा के लिए अपने साथ ले जा सकें।