मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Oct-2024 09:21 PM
By First Bihar
MUNGER: चोरी मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर मुसहरी टोले के लोगों ने हमला कर दिया। चार नाबालिगों की गिरफ्तारी के बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें पूरबसराय थाने के एसआई घायल हो गये और इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
मुंगेर के पूरबसराय बसंती तालाब मुसहरी में चोरी मामले को लेकर पूरबसराय थाने की पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। नाबालिगों को हिरासत में लिये जाने से आक्रोशित मुसहरी के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पूरबसराय थाना में पदस्थापित एक एसआई घायल हो गये। घायल पुलिस अधिकारी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। वहीं दूसरी ओर नाबालिगों को पुलिस हिरासत से मुक्त करने की मांग को लेकर पूरबसराय बसंती तालाब मोड़ पर टायर जलाकर आगजनी की और बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया ।
जानकारी के अनुसार पूरबसराय गोशाला मोड़ स्थित डीएवी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे लेकर स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार ने पूरबसराय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया था। पूरबसराय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर पूरबसराय थाना पुलिस डीएवी स्कूल पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरी में शामिल कुछ की पहचान की गई । जिसके बाद पुलिस टीम पूरबसराय ताला फैक्ट्री गली में पहुंची और वहां मोबाइल देख रहे चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची। जहां चारों से गहन पूछताछ की गयी।
जिसके बाद पुलिस टीम चोरी गये सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी करने पहुंची। नाबालिगों की गिरफ्तारी से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला और पथराव कर दिया। जिसमें पूरबसराय थाने में पदस्थापित एसआई संजय आर्यमन जख्मी हो गये। उनके सिर व दाहिने हाथ के कुल्हे में चोट लगी है। पुलिस टीम पर हमला करने से भी स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने पूबरसराय बसंती तालाब तीनबटिया पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
वही बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया।आक्रोशितों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी दलबल के साथ पहुंचे। आक्रोशितों को काफी समझाने-बुझाने के दो घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि डीएवी स्कूल की तरफ से पूरबसराय थाना में आवेदन प्राप्त हुआ । जिसमें चार लड़कों को चिन्हित किया गया। जिसे पकड़कर थाने पर लाया गया है। पुलिस टीम सामान बरामदगी के लिए पहुंची तो वहां के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पर हमला को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हमले में शामिल लोगों को चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।