ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में वाहन चालकों को बड़ी राहत, गलत चालान कटने पर अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर; घर बैठे होगा काम Bihar News: बिहार में वाहन चालकों को बड़ी राहत, गलत चालान कटने पर अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर; घर बैठे होगा काम आर्थिक अपराध इकाई की ताबड़तोड़ छापेमारी: बैंक कर्मी भवेश कुमार सिंह पर आय से संपत्ति का आरोप Vijay Kumar Sinha : "हम भौकाल नहीं बनाते, सीधे एक्शन लेते हैं: विजय सिन्हा बोले—अब प्रखंड अधिकारियों से बहस नहीं करें, हर हफ्ते मैं खुद सुनूंगा शिकायत" झूठे मुकदमों पर सख्त कानून बनाने की मांग: BJP सांसद रवि किशन ने संसद में उठाई बेगुनाहों की आवाज Bihar Magahi Event : बिहार में पहली बार आयोजित होगा ‘मगही शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता’, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम Bihar Teacher News: बिहार के 73 हजार शिक्षकों को बड़ा झटका, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र; जानिए.. Bihar Teacher News: बिहार के 73 हजार शिक्षकों को बड़ा झटका, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र; जानिए.. Bihar education news : बिहार में अब शाम को होगी ऑनलाइन स्मार्ट क्लास, केजीबीवी के हॉस्टलों में छात्राओं के लिए शुरू हुई खास डिजिटल व्यवस्था Rashtriya Lok Morcha : RLM के विधायक ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा,कहा - नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए तो ...

नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर शख्स की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर शख्स की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

29-Jan-2021 04:33 PM

By saif ali

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके की है। जहां नीलगाय का शिकार करने से मना करने पर एक चरवाहे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। 


क्या है हत्या का कारण?

नीलगाय का शिकार करने से मना करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। मवेशी चरा रहे इस शख्स की बात इतना नागवार गुजरा कि अपराधियों ने मुंह में गोली मारकर शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। जो खगड़िया के गोगरी के रहने वाला था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय यादव अपने छोटे भाई मंटू यादव के साथ भैंस चरा रहा था तभी इसी दौरान मुंगेर के बरदह निवासी तनवीर अपने तीन साथियों के साथ हथियार से लैस होकर नीलगाय का शिकार करने तारापुर दियारा पहुंचा। तभी मवेशी चरा रहे विजय यादव ने उसे ऐसा करने से मना किया जो उसे नागवार गुजरा और उसने मुंह में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हत्या की खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है।