ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

मुंगेर में वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुंगेर में वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

12-Oct-2023 09:54 PM

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग गांधीपुर के पास की है। जहां इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। जो बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के 4 नंबर वार्ड गांधीपुर के वार्ड सदस्य रुचि देवी के पति बताये जा रहे हैं। अपराधियों ने उनके मुंह के पास गोली मारी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।