ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर में सांप के काटने से दो सगे भाईयों की मौत, रात में...

मुंगेर में सांप के काटने से दो सगे भाईयों की मौत, रात में सोने के दौरान सांप ने डसा

08-Aug-2023 09:49 AM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया गांव में दो सगे भाईयों को सांप ने काट लिया जिससे दोनों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दोनों भाई कमरे में सोये हुए थे तभी अचानक एक विषैला सांप घर में घुस गया और सोये अवस्था में एक-एक कर दोनों भाईयों को डस लिया। 


घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे दोनों भाईयों को लेकर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां दोनों भाईयों की गंभीर हालत को देखते हुए तारापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दोनों भाईयों ने दम तोड़ दिया। 


मृतक की पहचान अजय यादव के 16 वर्षीय बेटे सौरव और 12 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों भाई एक साथ कमरे में सोया हुआ था। तभी सोमवार को रात के 10 बजे सांप ने दोनों को डस लिया और दोनों भाईयों की इलाज के दौरान मौत हो गयी।