मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-May-2024 08:59 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। कमरे से बुजुर्ग महिला का हाथ पैर बंधा शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने यह आशंका जतायी है कि चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा की है।
जहां अपने घर में अकेले रह रही रिटायर्ड शिक्षिका मंजू देवी की हत्या और घर में लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षिका घर में अकेले रहती थी और उसके दोनों बेटों में एक भागलपुर और तो दूसरा देवघर में रहता है। मृतका की बेटी ने जब हालचाल जाने के लिए रात में मां को फोन किया तब उसने फोन नहीं उठाया। बेटी लगातार फोन कर रही थी लेकिन जब मां ने फोन नहीं उठाया तो वो काफी परेशान हो गयी। बेटी ने गांव के ही एक परिचित को फोन कर मां के घर जाने को बोला लेकिन रात होने के कारण वो नहीं जा सका।
आज सुबह जब वो रिटायर्ड शिक्षिका के घर गए तो जो कुछ देखा पैर तले जमीन खिसक गई। घर का मेन गेट खुला हुआ था। घर के एक कमरे में रिटायर्ड शिक्षिका का शव पड़ा हुआ हुआ था। जिसका हाथ पैर बंधा हुआ मिला और घर का सारा समान भी बिखरा पड़ा था। जिसके बाद इस घटना की सूचना उस व्यक्ति ने मृतका की बेटी को दी। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद असरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पहुंचे तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया की अपराधियों द्वारा शिक्षिका के हाथ पैर को बांधकर हत्या की गयी है। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। जिसके बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि पूर्व में भी मृतका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। मृतक मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी और अकेले अपने घर में रहकर संपत्ति की देखभाल करती थी।