ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / पत्नी ने पति को बीच रोड पर खूब पीटा, बोली- भैजाई के चक्कर...

पत्नी ने पति को बीच रोड पर खूब पीटा, बोली- भैजाई के चक्कर में मेरा जीवन बर्बाद कर दिया

23-Dec-2020 05:33 PM

By Saif Ali

MUNGER :  प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी भाभी के साथ अफेयर के कारण अपनी पत्नी और बच्चे को लावारिस की तरह छोड़ दिया. इसी बात से नाराज पीड़ित पत्नी ने आरोपी पति को बीच सड़क पर धुनाई कर दी. इस दौरान रोड पर काफी लोग एकत्रित हो गए, जो पति-पत्नी को समझाने लगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्नी अपने पति की पिटाई करती हुई दिख रही है.




मामला मुंगेर का है. जहां बुधवार को व्यस्त किला परिसर में उस समय लोगों की भीड़ लग गयी जब बीच सड़क पर ही एक पत्नी ने अपने पति की पिटाई शुरू कर दी. मामला पति पत्नी के बीच चल रहे मेंटेनेंस  केस का है. पति को बीच सड़क पर पीटते हुए पत्नी ने कहा कि उसकी शादी 18 साल पहले मुंगेर के न्यारामनागर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के कांतपुर इलाके में हुई थी.  लेकिन उसका पति अपनी भाभी के साथ संबंध में है जिस कारण से अक्सरसके साथ मारपीट करता है.


लगातार पति द्वारा मारपीट करने और तलाक लेने का दवाब बनाने से नाराज़ महिला ने किला परिसर में SDM कार्यालय के सामने अपने पति को पीटना शुरू कर दिया. हद तो यह कि बगल से पुलिस गाडी गुज़री, अधिकारी गुज़रे मगर किसी ने इस मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझा.  बीच सड़क पत्नी के हाथों पिट रहे पति ने कहा कि उनके बीच पारिवारिक विवाद है.  इस मामले का केस कोर्ट में चल रहा है. वहीं उसकी पत्नी ममता उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है.


पीड़ित पत्नी का आरोप है कि आरोपी पति का उसके भाभी के साथ नजायज संबंध है. उसके पति ने सारी प्रॉपर्टी भाभी और उसकी बेटी के नाम कर दी है. आरोपी पति ने अपने बच्चों के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है. उसने अपने ही संतानों की जिंदगी बर्बाद कर दी है. पीड़िता का कहना है कि पति के छोड़ने के बाद वह अकेले ही जैसे-तसे कर 3 बच्चों को पाल रही है.