ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

मुंगेर में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, समझाने पहुंचे भाईयों पर आरोपी ने की फायरिंग और पिटाई

21-Feb-2024 02:44 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वालों को समझाने पहुंचे भाईयों पर मनचलों ने फायरिंग की और जमकर पिटाई कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल घायल हो गया है वही तीन युवक की इस कदर पिटाई की गयी कि वो तीनों भी बुरी तरह घायल हो गये। 


घटना मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है जहां नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों को समझाने पहुंचे भाईयों के साथ मारपीट की गई और इस दौरान मनचलों ने फायरिंग भी की। गोलीबारी में पुरानीगंज यादव टोला निवासी मनोज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र  आयूष राज घायल हो गया। वही उसका चचेरा भाई अंकित, अजीत और निशांत की भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। आयुष की गर्दन को छूते हुए गोली निकल गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में चल रहा है। 


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुरानीगंज यादव टोला निवासी मनोज कुमार की नाबालिग बेटी रोते हुए घर पहुंची। रोने का कारण पूछने पर नाबालिग छात्रा ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी मिथुन और लखन स्कूल जाने और लौटने के समय हमेशा परेशान करता है और फब्तियां कसता है। 


यह सुनकर नाबालिग छात्रा के भाई आयूष राज अपने चचेरे भाईयों अंकित, अजीत और निशांत के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों को समझाने के उद्धेश्य से शास्त्रीनगर स्थित मिथुन के घर पहुंच गये। जहां मिथुन, लखन, जितेन्द्र व गोविंदा ने इन लोगों के साथ लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान मिथुन ने पिस्टल से 2 फायरिंग कर दी। 


इस दौरान एक गोली आयूष के गर्दन को छूते हुए निकल गई। गर्दन में गोली लगने से आयूष राज घायल हो गया जबकि लाठी डंडे से पिटाई किये जाने से अंकित, अजीत व निशांत घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।