सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Mar-2024 05:38 PM
By First Bihar
MUNGER: 19 मार्च से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल से ही पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। आज भी पटना और मुंगेर में दोपहर से बारिश हो रही है। इस बारिश ने मुंगेर में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ा कर रख दी है। मुंगेर में हर जगह पानी ही पानी दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर की नारकीय स्थिति हो चुकी है। लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
पुरबसराय और दो नंबर गुमटी सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पूरे शहर की सड़कों पर पानी भर चुका है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के दिलावरपुर , खानकाह रोड, दलहट्टा बाजार, बासुदेवपुर, दो नंबर गुमटी, कौड़ा मैदान, शादीपुर, मंगलबाजार सहित दर्जनों इलाके की सड़कें कीचड़ के कारण चलने लायक नहीं रही है।
बता दें कि शहर में इस समय सिबरेज का काम चल रहा जिससे कई जगहों पर सड़कों की खुदाई की गयी है। जहां पानी जमने से सड़क और गड्ढे का फर्क मिट गया है। जो राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोग कभी भी हादसे से शिकार हो सकते हैं। वहीं निगम प्रशासन के द्वारा सही ढंग से सफाई नहीं करवाए जाने की वजह से नाला जाम होने से शहर के लोग जल कैदी बने हुए हैं।