ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / कन्हैया ने कहा- एक तरफ मंदी तो दूसरी तरफ बैंकों का विलय कर...

कन्हैया ने कहा- एक तरफ मंदी तो दूसरी तरफ बैंकों का विलय कर निजी हाथों में सौंपने की रची जा रही साजिश

21-Oct-2019 08:08 PM

By saif ali

MUNGER: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कमिटी का 80वां स्थापना दिवस मुंगेर में मनाया गया. स्थापना दिवस के मौके पर छात्र नेता कॉमरेड कन्हैया कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और राज्य आज कई संकटों का सामना कर रहा है. एक तरफ मंदी की मार तो दूसरी तरफ आमजन के बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. मजदूर, किसानों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिला, छात्र-नौजवानों के तमाम अधिकार पर हमले हो रहे हैं.

कन्हैया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को बेचा जा रहा है. राष्ट्रीयकृत बैंकों को विलय के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है. खदानों, सेना के आर्डिनेंस फ़ैक्टरियों एवं रेलवे के निजीकरण की शुरुआत हो चुकी है.

कन्हैया ने देश की भाजपा सरकार व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज धर्म नहीं इंसानियत खतरे में है. मोदी जी आज गरीब का बेटा नहीं पूंजीपतियों के हांथों की कठ पुतली बन गए हैं.