ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

मुंगेर में अपराधियों का तांडव जारी: ऑफिस जा रहे ITC कर्मी की गोली मारकर हत्या

06-Aug-2023 09:36 AM

By Dhiraj Kumar Singh

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े आईटीसी  कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या कर दी थी। ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या की जांच में पुलिस लगी थी कि रविवार को आईटीसी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।  


इंडियन टोबैको कंपनी के कर्मी प्रेम नारायण सिंह सुबह में घर से ऑफिस के लिए निकले थे। तभी पहले घात लगाये बैठे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली प्रेम नारायण के कमर में लगी थी जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना पूरबसराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। प्रेम नारायण की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि मुंगेर के बेखौफ अपराधियों ने बीते शुक्रवार को भी एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या कर दी थी। अभी इस मामले की जांच में पुलिस लगी थी तभी एक दिन बाद रविवार की सुबह आईटीसी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।