बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Dec-2020 08:48 PM
By Saif Ali
MUNGER : समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना मुंगेर जिले से सामने आई है, जहां एक बदमाश ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. बच्ची से रेप के बाद बदमाश युवक ने पीड़िता के परिजनों को भी धमकाया और पुलिस में इस घटना की शिकायत नहीं करने बात कही. मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
घटना मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना इलाके की है, जहां एक बदमाश ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया. नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसका पूरा परिवार सदमा में है. पीड़ित बच्ची के पिता ने कासिम बाजार थाना में आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कराया है.
वहीं पीड़िताके पिता के लिखित बयान के अनुसार पीड़िता रविवार को सब्ज़ी लेने बाजार गयी थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ कर एक घर में बदन करने के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में मुंगेर एसपी ने कहा कि घटना के बाद FIR दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.