Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
11-Dec-2020 03:47 PM
By Saif Ali
MUNGER : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पति-पत्नी को गोलीमार दी. बदमाशों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मुंगेर जिले के वासुदेव पुर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने क महिला और उसके पति को गोली मार दी है. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बीते 3 अगस्त को अपराधियों द्वारा एक अपराधी सोनू मंडल की काट कर हत्या करने और सब को गंगा में बहा दिया था. उस मामले में गवाह बनने के बाद से ही लगातार घायल पति पत्नी के ऊपर अपराधियों द्वारा केस से हटने का दबाव बनाया जा रहा था. लेकिन इन लोगों द्वारा केस से नहीं हटने के बाद अपराधियों में शुक्रवार को सुबह में 10 से 12 की संख्या में घर में घुसकर मारपीट की और गोलीबारी की. इस दौरान उन्होंने पति-पत्नी को गोली मार दी.
मृतक सोनु मण्डल की हत्या के बाद से उत्तम मिश्रा उसके मामले की गवाही दे रहे थे. जिसके बाद अपराधियों को यह बात नागवार गुजरी और सुबह सुबह उसके घर पर 10 से 12 की संख्या में अपराधियों ने जम कर गोली बारी की. इस गोली बारी में महिला और उसके पति सहित गोलीबारी करने वाले टार्ज़न नामक अपराधी और एक अन्य को भी गोली लगी है. इधर गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.