ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / मुंगेर में CM नीतीश ने वोटरों से की बड़ी अपील, कहा .. जाति...

मुंगेर में CM नीतीश ने वोटरों से की बड़ी अपील, कहा .. जाति नहीं विकास के नाम पर करें मतदान

26-Apr-2024 03:38 PM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में आज पीएम मोदी  विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी मुंगेर करीब 9 साल बाद आए हैं। पीएम मोदी इस दिन एक तीर से दो निशाने साध रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी के इस चुनावी जनसभा में सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित करते हुए वोटरों से बड़ी अपील किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि आपलोग जात के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर मतदान करें। 


नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काफी काम हो रहा है। देश का विकास किया है पीएम ने और बिहार का भी मदद किया है। इसके लिए मैं उनको ध्यानवाद देता हूं।  केंद्र सरकार ने हमारा हर तरफ से मदद किया है। हमने हमेशा बिहार के विकास के लिए काम किया है कुछ लोग अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। 


इसके अलावा नीतीश कुमार ने मुंगेर से राजद कैंडिडेट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बताइए ये कौन लोग हैं इनको कोई जानता भी हैं। ये लोग जात के नाम पर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ,मैं कहना चाहता हूं कि आप जात के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर मतदान करें। जात के नाम पर वोट लेकर विकास नहीं हो सकता। 


सीएम नीतीश ने कहा कि याद कीजिए जिसको मेरे से पहले 15 साल और उससे पहले कांग्रेस को  मौका मिला था तो क्या हुआ। आजकल लोग समझता है कि मुस्लिम हमारा है तो उसका वोट लेंगे तो उसका क्या हलतब्कर दिए थे वो लोग। लेकिन, जब हमलोगों को मौका तो विकास किया। हर चीज में विकास किया। काम तो काम ने ही किया है। शिक्षा, स्वाथ्य हर चीज में काम किया। 


सीएम नीतीश ने कहा कि उसको वोट दिगियेगा तो क्या फायदा होगा काम तो हम किए हैं उसको तो कुछ करना आता ही नहीं है। बीच में तो हमने ही उसको मौका दे दिया तो ये सब कह रहा है। हमने टीचर को नौकरी दिया है। हमलोग तो काम किए है। उन लोगों के चक्कर में मत रहिए वह लोग कुछ नहीं करना चाहता है। मुंगेर में चौतरफा विकास हमने किया है। हम जब हम सरकार में आए तो विकास हुआ उससे पहले कहां कुछ होता था। सब कुछ हमने किया है और सब कुछ विकास हो रहा है।