ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर में BJP नेता मोदी का अपहरण, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

मुंगेर में BJP नेता मोदी का अपहरण, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

22-Feb-2020 07:49 PM

By saif ali

MUNGER : दिल्ली से लेकर पटना तक मोदी के राज के बीच बिहार के मुंगेर में बीजेपी के मोदी का अपहरण हो गया है. मुंगेर बीजेपी के नेता संजय मोदी को अपहर्ताओं ने अगवा कर लिया. अपहरण के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगो ने काफी देर तक NH को जाम रखा.


बीजेपी के प्रखंड महामंत्री का अपहरण
मुंगेर के बरियारपुर निवासी संजय कुमार को आज ही अपराधियों ने अगवा कर लिया है. संजय मोदी प्रखंड बीजेपी के महामंत्री हैं. उनके पिता ने बरियारपुर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी में बेटे के अपहरण की जानकारी दी है. बरियारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की है.


लोगों का आक्रोश भड़का
उधर अपहरण की इस घटना के खिलाफ लोगो का आक्रोश भड़क उठा है. स्थानीय लोगों ने घोरघट के पास NH-80 को जाम कर दिया है. देर शाम तक लोग सड़क पर ही बैठे थे और दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लगी हुआ थी. लोग संजय मोदी की रिहाई के लिए पुलिस से तत्काल एक्शन में आने की मांग कर रहे हैं.


पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
उधर बरियारपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को शक है कि अपहरण में उस व्यक्ति की भी संलिप्तता है. उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. वैसे बरियारपुर पुलिस ने मामले को जल्द ही सुलझा लेने का दावा किया है.