Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Jan-2024 10:18 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत शंकरपुर निवासी भूषण यादव के 28 वर्षीय बेटे अमन कुमार को पड़ोस के ही छोटू उर्फ छोटन ने गोली मार दी है। इससे पहले उसकी जमकर पिटाई की गयी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सदर अस्पताल लाए। जहां घायल कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ करने में लगी है। जानकारी के अनुसार घायल युवक मजदूरी का काम करता था। एक जनवरी को छोटन उर्फ छोटू ने शराब के नशे में अमन के घर के समीप फायरिंग की थी। इसके बाद से अमन तथा छोटू के बीच लगातार झगड़ा और मारपीट हो रहा था। लगातार मारपीट की सूचना पर दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाना की पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई थी जहां बान्ड भरवा कर दोनों को यह हिदायत देकर छोड़ा गया था कि आगे से ऐसी घटना नहीं होगी।
इसी बीच गुरुवार की शाम जब अमन घर के बाहर आग सेक रहा था तभी छोटन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया।सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमन कुमार को गोली मारने वाले की पहचान की जा चुकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
घायल युवक के बड़े पापा शिव शंकर यादव ने बताया कि अमन और छोटू के बीच कई दिन से झगड़ा हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस आई थी और उसी रात दोनों को पकड़कर पुलिस ले गई थी। जिसे पुलिस ने बुधवार सुबह छोड़ दिया था। गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे जब अमन अपने घर के पास आग सेक रहा था तभी छोटन अपने कुछ लोगों के साथ आया और पीछे से गोली मार कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले अमन के भाई को भी इन लोगों ने गायब कर दिया है जिसका पता आज तक नहीं चल पाया।