ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

मुंगेर में 2 लाख की लूट, मुजफ्फरपुर में भी लूट के दौरान बिजनेसमैन का मर्डर

21-Oct-2019 05:49 PM

DESK : बिहार में इनदिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सूबे में क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां अपराधी 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. वहीं, मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात मुंगेर जिले की है. जहां NH-80 पर बरियारपुर के पास अपराधी एक शख्स से 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है. पीड़ित ने बताया कि वह कैश रुपये लेकर जा रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान बिजनेसमैन का मर्डर
वहीं दूसरी बड़ी वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है. जहां लूट के दौरान अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया. वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां एनएच 28 पर भगवानपुर गांव के पास इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति कपड़े का व्यवसाय कर रहा था. शख्स से 2 लाख रुपये लूटने की भी बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.