ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / मुंगेर के लड़के से इस हीरोइन को हुआ प्यार, शादी रचाने के लिए...

मुंगेर के लड़के से इस हीरोइन को हुआ प्यार, शादी रचाने के लिए पूरे शहर में लगा दी है पोस्टर

03-Feb-2020 02:26 PM

DESK : एक टीवी एक्ट्रेस की लव स्टोरी इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई है. लव, सेक्स और धोखा की कहानी तो आपने फिल्मों में जरूर सुनी होगी. लेकिन ये घटना एक टीवी एक्ट्रेस के साथ हकीकत में हो गई है. दरअसल मुंगेर के एक लड़के से फेसबुक पर प्यार होने के बाद टीवी एक्ट्रेस उससे शादी रचाना चाहती है, लेकिन लड़का उसे अब प्रेमिका तक मानने को तैयार नहीं है. 


निमकी मुखिया सीरियल की एक्ट्रेस
घटना मुंगेर जिले के तारापुर की है. जहां टीवी एक्ट्रेस ने पूरे शहर में दगाबाज प्रेमी का पोस्टर चिपकाकर इंसाफ की मांग की है. प्रेमी के धोखा देने के बाद  पीड़ित एक्ट्रेस ने यह कदम उठाया है. दरअसल मुंबई में रह रही शादीशुदा और दो बच्चों की मां और निमकी मुखिया, गठबंधन और क्राइम अलर्ट जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस को पहले फेसबुक पर बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर के रहने वाले अनंत सिंह के बेटे राहुल कुमार से प्यार हुआ. दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाने का वादा भी किया, लेकिन ऐन मौके पर लड़के ने धोखास दे दिया. 


शहर में लगवाई धोखेबाज आशिक का पोस्टर
पीड़ित एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के लिए दोनों ने कटिहार में एकरारनामा भी बनवाया था. लेकिन अब उसका आशिक उसके साथ रहने से इनकार कर बैठा है. जिसके कारण हीरोइन ने पूरे शहर में धोखेबाज आशिक का पोस्टर भी लगवाया और दूसरी ओर पुलिस में FIR कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. पीड़ित महिला यूपी के सुलतानपुर की रहने वाली है. फिलहाल मुंबई में रहकर टीवी सीरियल में काम करती है. वह निमकी मुखिया, गठबंधन व क्राइम अलर्ट जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी है. राहुल फिलहाल कटिहार में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है. 


हीरोइन के साथ राहुल ने किया गंदा काम
पीड़ित एक्ट्रेस ने बताया कि वे लोग 5 साल पहले फेसबुक पर मिले थे. दोनों एक साथ कई बार मिले. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना. राहुल ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर पांच साल कर शारीरिक और आर्थिक शोषण किया और अब राहुल शादी रचाने से इनकार कर रहा है. राहुल ने शादी रचाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये और जेवरात लिए हैं. इतना ही नहीं राहुल ने सुलतानपुर की सारी सम्पत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाया. 


आशिक को ब्लैकमेल कर रही है
राहुल के पिता अनंत सिंह ने बताया कि महिला फ्रॉड है. उन्होंने बताया कि महिला ने उसके बेटे को अपने बारे में अविवाहित बताया थी और राहुल को अंधेरे में रख कर अपने प्यार के जाल में फांस ली. राहुल को जब यह पता चला कि महिला विवाहित है और उसे बच्चे भी हैं तो राहुल ने उससे दूरी बना ली. अब महिला राहुल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है. तारापुर के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.