Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Jan-2024 09:57 PM
By First Bihar
MUNGER: ठंड और शीतलहर में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। ताजा मामला मुंगेर की जहां एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाया है। पूजा ज्वेलरी शॉप से बदमाशों ने लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर ली है। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि बाहर में लगे सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे खंगालने में पुलिस जुट गयी है।
चोरी की घटना मुंगेर के नया राम नगर थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी स्थित पूजा ज्वेलरी शॉप में हुई है। जहां नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी से पहले नकाबपोश चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद दुकान का शटर काट कर अंदर घुसे और दुकान की तिजोरी को तोड़कर उसमे रखे लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। लाखों के आभूषण की चोरी करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।
दुकान के मालिक दीपक वर्मा ने बताया की में बगल के दुकानदार ने चोरी की घटना की सूचना उन्हें दी थी। जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया है। दुकान का शटर खुला रहने के कारण उन्हें यह समझने में जरा भी देरी नहीं हुई कि बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान का शटर उठाने के बाद देखा कि दुकान के अंदर चोरों ने तिजोरी और सेफ के अलावा सो केस को भी तोड़ दिया था। जिसमें लाखों रुपये मूल्य के जेवरात रखे हुए थे। जिसे बदमाश लेकर चंपत हो गए।
घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने नया राम नगर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पाया की दो नकाबपोश चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे कैमरा को तोड़ा फिर कैमरा को तोड़ने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।