ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर के हथियार तस्कर की तलाश में यूपी गई STF को मिली बड़ी...

मुंगेर के हथियार तस्कर की तलाश में यूपी गई STF को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बनाते 9 लोग गिरफ्तार

10-Jul-2022 04:42 PM

DESK: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर के हथियार तस्कर को खोजते हुए एसटीएफ उत्तर प्रदेश चली गयी। कई दिनों तक खोजबीन जारी रही लेकिन तभी मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने लोकल पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।


मुंगेर की तरह यहां भी अवैध हथियार बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। दरअसल अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े एक शख्स की तलाश में बिहार एसटीएफ जुटी थी तभी यह पता लगा कि वो यूपी में है। फिर क्या था एसटीएफ की टीम ने यूपी जाकर लोकल थाना पुलिस की मदद से कोतवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी की। 


तब पता चला कि मुंगेर की तर्ज पर यहां भी मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा था। मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में तीन मुंगेर का रहने वाला है। जिसमें वो शख्स भी शामिल है जिसकी तलाश बिहार एसटीएफ कर रही थी। वही पकड़े गये छह लोग यूपी के मैनपुरी के रहने वाले हैं। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान 2 पिस्टल, 58 अर्धनिर्मित पिस्टल, दो  गोली समेत हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया है।