Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
24-Sep-2024 10:50 AM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक 17 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप युवक के दोस्त पर ही लगा है। घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर की है।
मृतक की पहचान शेरपुर निवासी तारकेश्वर मंडल के बेटे तपस्वी कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके सीने में बाएं साइड लगी है। दोस्तों के द्वारा है तपस्वी कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। खून से लथपथ लड़के को परिजन सदर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां संजू देवी ने बताया कि पड़ोस का ही तपस्वी के साथी शिवम कुमार ने रात करीब 9 बजे शराब के नशे में फोन किया था और उसके साथ गाली गलौज की थी। कुछ देर बाद तपस्वी घर से बाहर निकाला। इसके बाद घर से 200 मीटर दूर शेरपुर स्कूल के पास उसे छटपटाते हुए देखा परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
मृतक के पिता की हत्या भी चार साल पहले गोली मारकर कर दी गई थी। मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक ने एक साल पहले किसी लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।