पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-May-2023 01:19 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे सही और गलत में कोई फर्क समझ नहीं आता है। उसे लगता है कि उसके महबूब के तरफ से कही गई बातें ही सच है। इसी कड़ी में अब एक रोचक मामला भागलपुर से मिकल कर सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले अपनी दोस्त की शादी में गए युवक का दिल उस शादी में शामिल एक लड़की पर आ गया और अब बात शादी तक पहुंच गई।
दरअसल, भागलपुर के जिला व्यवहार न्यायालय स्थित मैरिज ब्यूरो में उस समय लोगों ने भीड़ लगाना शुरू कर दिया। जब उन्हें मालूम चला ही यहां एक बड़ा ही रोचक शादी का मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल हुई लड़की ने अपनी शादी रचाने पहुंचा। यह लड़का मुंबई का रहने वाला है और लड़की भागलपुर के लालूचक भट्ठा इलाके की।
बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले मुंबई के ठाणे के रहनेवाला देवीलाल अपने एक दोस्त की शादी में भागलपुर पहुंचा। जहां उसे दुल्हन की सहेली खुशबू सिंह दिखी। दोनों में बातचीत हुई और नंबर साझा किया गया। सुबह जब बारात की विदाई की घड़ी आयी तो देवीलाल ने अपने प्यार का इजहार खुशबू से कर दिया। लड़के ने खुशबू से शादी करने की बात पूछी।
इधर, खुशबू ने इस मामले को लेकर देवीलाल से बोला की आप यह बातें मेरे मम्मी और पापा से करें। ज्सिके बाद लडकें ने देर नहीं की और खुद के बारे में बताते हु खुशबू की मां से बात की। जिसके बाद इस लड़के के बारे में दुल्हा बने साथी से उसकी पूरी जानकारी ली गयी। जिसके बाद लड़का पंसद आया और शादी के लिए सभी राजी हो गये। इसके बाद देवीलाल ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद देवीलाल दी गयी तिथि के अनुसार भागलपुर पहुंचा। शुक्रवार को उन्होंने भागलपुर कोर्ट परिसर स्थित मैरिज ब्यूरो पहुंच शादी रचाया। इसके बाद शादी के बाद एक दूसरे को वरमाला पहना कर दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे मिठाई खिलाय।