बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
08-Sep-2023 01:32 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तरफ से सनातन धर्म के लिए दिए गए बयानों के बाद राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के तरफ से लगातार जगदानंद सिंह पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गहरा तंज कसा है। सम्राट ने कहा है कि - मुंबई में सनातन को खत्म करने की रणनीति बनी है और अब इसी एजेंडों पर काम होगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि - गठबंधन के लोगों ने पूरी तरह तय किया है कि देश से सनातन को खत्म करना है। मुंबई की बैठक में इन लोगों ने तय किया है और उसी का एजेंडा पर काम कर रहे हैं। चाहे वो तमिलनाडु से आवाज उठी हो या फिर बिहार से। इन लोगों ने तय किया है कि सनातन धर्म को समाप्त किया जाए।
वही, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के प्रधानमंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि - ये राजद -जदयू और कांग्रेस के लोगों को इतना हिंदू समाज से बैर और सनातन से क्यों हैं।ये बिहार के लोग जानना चाहता है। इसबार इनका जो मंसूबा है वह कभी भी पूरा नहीं होने वाला है। इस गठबंधन को लोग करारा जवाब देंगे।