ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक, एक ही फ्लाइट से गवर्नर और...

मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक, एक ही फ्लाइट से गवर्नर और सीएम नीतीश हुए रवाना

31-Aug-2023 03:34 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज और कल मुंबई में होगी। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली इस बैठक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। 


बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी एयर इंडिया की फ्लाइट AI 637  से मुंबई के लिए रवाना हुए। जिस फ्लाइट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जा रहे हैं उसी विमान से राज्यपाल भी मुंबई के लिए रवाना हुए। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुंबई गये हैं।  


मुंबई रवाना होने से पहले रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के ईको पार्क में पेड़ को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।


इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि 'रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।' 


पेड़ को राखी बांधने के बाद सीएम नीतीश मुंबई में होने वाली दो दिवसीय I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से रवाना हुए। एक ही फ्लाइट से बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय कुमार झा भी साथ हैं। बता दें बैठक के दो दिन पहले से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव मुंबई में मौजूद हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं।