Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
01-Sep-2023 09:23 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की इंडिया गठबंधन की बैठक के मुंबई में समापन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की जो तैयारियां होती है वो अब होगी। कमेटी बैठेगी तब आगे की बातचीत होगी।
केंद्र सरकार देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार कर रहा है। वह इस महीने के अंत में संसद के आगामी विशेष सत्र में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विधेयक भी पेश कर सकती है। इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांग किया कि पहले वन नेशन, वन इनकम लागू कीजिए। ऐसा करने से देश के सभी लोगों का इनकम समान हो जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा होगा इसलिए केंद्र सरकार पहले इसे करें। इसके लिए कमेटी बनाई जाए।
तेजस्वी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की जो बात कही जा रही है यह बेकार की बाते हैं। केंद्र सरकार काम की ऐसी बातें करें जिससे लोगों का भला हो सके। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी कह रहे हैं वन नेशन, वन इलेक्शन फिर बाद में कहेंगे की केंद्र का चुनाव हो लेकिन राज्य का चुनाव खत्म कर दिया जाए। फिर कहेंगे कि वन नेशन वन लीडर हो, वन नेशन वन पार्टी हो, वन नेशन वन लैग्वेज हो, वन नेशन वन रिलीजन हो, वन नेशन वन पहलवान हो...ये सब बेकार की बातें है कही चलने वाला नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी पहले देश के लोगों के साथ आर्थिक न्याय तो कीजिए।
वन नेशन वन इलेक्शन की बात है तो पहले वन नेशन वन इनकम पहले कर दें ताकि सब लोगों का एक समान इनकम हो। इसके लिए कमिटी बनाए। बेकार की बात कर रहे हैं वन नेशन वन इलेक्शन की। अभी कह रहे हैं फिर बाद में कहेंगे कि केंद्र का चुनाव हो राज्य का खत्म कर दें। वन नेशन वन लैग्वेज, वन रिलिजन, वन नेशन वन लीडर , वन पार्टी , वन पहलवान, ये सब बेकार की बातें है कही चलने वाला नहीं है। मोदी जी से पहले देश के लोगों के साथ आर्थिक न्याय तो करे।