ब्रेकिंग न्यूज़

शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा

CM Nitish: मुंबई के लिए रवाना हुए CM Nitish, फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

05-Dec-2024 12:39 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं। सीएम आज दोपहर मुंबई के लिए रवाना हुए। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी एअरपोर्ट रवाना हुए हैं। इसके बाद वह लोग महाराष्ट्र सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। 


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में कल  मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है।  भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रही। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिले उसके बाद देवेंद्र के नाम पर सहमती बनी है। 


बताया जा रहा है कि, CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई के लिए वे आज रवाना हो गए हैं। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं।  महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। यहां  महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है। 


गौरतलब हो कि, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। अब 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में इस बार मराठा या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। फडणवीस अगड़े वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी महायुति को मराठा वर्ग ने जबरदस्त समर्थन दिया है।