बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
31-Aug-2023 11:24 AM
By First Bihar
PATNA: मुंबई रवाना होने से पहले रक्षाबंधन का पावन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के ईको पार्क पहुंचे जहां उन्होंने पेड़ को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि, 'रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।'
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर दो बजे पटना से मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में दो दिवसीय I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में वे शामिल होंगे। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय कुमार झा भी मुंबई जाएंगे। बिहार से लालू प्रसाद और उनके डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव पहले ही मुंबई लैंड कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज दोपहर मुंबई के लिए कूच करेंगे।