ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को आज मिल...

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को आज मिल सकती है बेल, NCB नहीं मांगेगी कस्टडी

04-Oct-2021 11:23 AM

DESK : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत मिल सकती है. उनके वकील सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे. उनकी एक दिन की NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NCB उनकी जमानत का विरोध नहीं करने वाली है. 


इधर आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की एक दिन की NCB कस्टडी भी आज समाप्त हो रही है. अदालत में पेशी से पहले NCB की टीम तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने कहा है कि वह कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की हिरासत की मांग नहीं करेगी. 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को जब आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा तो उनके वकील जमानत की अर्जी लगाएंगे. माना जा रहा है कि NCB आर्यन को केस की शुरूआती जांच तक न्यायिक हिरासत में रखने की मांग कर सकती है. हालांकि, अदालत इसे मानेगी इस पर संदेह है. 


जानकारी हो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में एक क्रूज पर शनिवार को छापेमारी की थी जिसके बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था. आरोप है कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी. इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आर्यन एक दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में हैं. जांच एजेंसी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है.