खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 01:46 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार और विपक्ष में शामिल दल इस मामले को लेकर अपनी अपनी दलील दे रहे हैं। इसी बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश और लालू पर एक साथ तंज किया है। मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार पर संगत का असर हो गया है। जिन लोगों के साथ नीतीश आज सरकार चला रहे हैं उनका तो काम ही रहा है लाठी में तेल पिलाना और लाठी चलाना।
दरअसल, जीतन राम मांझी आज बीजेपी के जिला महामंत्री विजय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फतुहां पहुंचे थे। बीजेपी नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद मांझी महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि आनंदोलन को दबाने के लिए सभी के ऊपर लाठी बरसाना नीतीश कुमार की नियती बन गई है। जो कोई भी बिहार सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके ऊपर लाठी चलवाकर उसे शांत करा दिया जाता है। शिक्षक हो या नौकरी मांगने वाले बिहार के युवा नीतीश कुमार ने लाठी के बल पर सभी की आवाज को दबाने का काम किया है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार आज जिसके संगत में हैं, उसका काम ही था तेल पिलाना और लाठी चलाना और आज नीतीश कुमार भी उसकी संगत में पड़कर वही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के राजभवन मार्च में शामिल होंगे और राज्यपाल के माध्यम से मांग करेंगे कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लोगों और प्रशासन से कहलवा रहे हैं कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में पिटाई से नहीं हुई है लेकिन वह पूरी तरह से झूठ है। सरकार इस मामले की लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।