ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगे केजरीवाल, विधायक दल की बैठक में नए...

मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगे केजरीवाल, विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर

17-Sep-2024 07:54 AM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे अपना इस्तीफा एलजी को देंगे। इससे पहले सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के दो दिन बाद बीते रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा है कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।


उन्होंने कहा था कि वे तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जबतक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि वह ईमानदार हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना से आज मिलने का समय मांगा था। कहा जा रहा है कि शाम साढ़े चार बजे एलजी ने मिलने का समय दिया है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि केजरीवाल आज शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।


अरविंद केजरीवाल की जगह पार्टी की कमान किसी और नेता को सौंपी जाएगी। सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केजरीवाल की जगह किसी दूसरे को विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले सोमवार को शाम पांच बजे आम आदमी पार्टी ने बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर मंथन हुआ था।