ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले भगवंत मान..अब हर महीने महिलाओं...

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले भगवंत मान..अब हर महीने महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये...साथ में बिजली फ्री

16-Mar-2022 02:32 PM

DESK: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। 


मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब की प्रत्येक महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। साथ ही इस राज्य में रहने वाले लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री में सरकार देगी। साथ ही किसानों और कारोबारियों की समस्याओं के समाधान किए जाने की भी बात कही। 


भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी यानी आप का पंजाब में शानदार प्रदर्शन रहा। पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा।