ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, जातीय जनगणना पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, जातीय जनगणना पर होगी चर्चा

11-May-2022 04:25 PM

PATNA: आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जातीय जनगणना को लेकर आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव ने 72 घंटे का अल्टीमेटम सरकार को दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का वक्त मांगा था और जातीय जनगणना पर अपना रूख साफ करने की मांग की थी। तेजस्वी के इस अल्टीमेटम के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से बुधवार की शाम को मिलने का समय दिया गया। मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने का समय दिया गया जिसके बाद तेजस्वी आवास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। 


तेजस्वी यादव का काफिला 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास से मुख्यमंत्री आवास पहुंचा हैं। तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह अहम मुलाकात है। नीतीश कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत करेंगे और अपना अल्टीमेटम सौपेंगे। 


बता दें कि बीते दिन तेजस्वी ने कहा था कि यदि सीएम से मिलने का वक्त नहीं मिला तो हमारी पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी। तेजस्वी के इस अल्टीमेटम के बाद आज उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया गया है। शाम साढ़े चार बजे के करीब सीएम नीतीश ने मिलने का समय दिया गया जिसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे हैं। 


अब से कुछ देर पहले नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि हम हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक प्रयास जारी रहेगा। तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि क्या वह नीतीश कुमार पर दबाव बनाएंगे तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि हमारा प्रयास जारी है। जातीय जनगणना पर हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है और हम चाहते हैं कि बिहार में जातीय जनगणना करायी जाए।