नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
03-Jun-2022 06:25 PM
PATNA: बिहार में राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में बीजेपी से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जेडीयू से खीरू महतो, आरजेडी से मीसा भारती और फैयाज अहमद शामिल हैं। जेडीयू कोटे से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खीरू महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर सीएम नीतीश ने खीरू महतो को जीत की बधाई दी।
जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए शुक्रवार को सभी दलों के उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे थे। आरजेडी की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी, मीसा भारती, फैयाज अहम और तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा पहुंचे थे। जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने मीसा भारती, फैयाज अहम, सतीशचंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और खीरू महतो को जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया।
जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद नवनिर्वाचित सांसद खीरू महतो सीएम आवास पहुंचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खीरू महतो को जीत की बधाई दी। बता दें कि जेडीयू के अंदर आरसीपी सिंह की उम्मीदवारी को लेकर खूब खींचतान हुई थी। बाद में जेडीयू ने आरसीपी सिंह का पत्ता साफ करते हुए खीरू महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।