बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
05-Jul-2022 09:11 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली। सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिस दिन लालू के सीढ़ी से गिरने की खबर आई थी उस दिन भी लालू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नीतीश कुमार ने ली थी।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत स्थिर है। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की और लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू प्रसाद जल्द ठीक हो इसकी कामना भी पीएम मोदी ने की। बता दें कि कंधे में चोट लगने की वजह से लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं। यहां उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इस दौरान लालू से मिलने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की लालू प्रसाद के स्वास्थ्य जानकारी ली।