Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
10-Nov-2021 07:22 PM
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। छठ महापर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नासरीगंज से लेकर पटना सिटी तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ पर्व में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। छठ घाटों के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व में शामिल सभी लोगों का अभिनंदन करते हैं। हमे खुशी हुई कि इतनी संख्या में लोग छठ व्रत में शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से जो तैयारियां की गयी वह संतोषजनक रहा। छठ घाटों पर बेहतर इंतजाम किए गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने तीन बार आकर यहां की तैयारियों का जायजा लिया। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कोरोना के कहर को देखते हुए लोग इस पर्व को ठीक से मना नहीं पाए थे। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि इस महापर्व में शामिल लोगों का हम अभिनंदन करते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार के परिवार के सदस्य छठ पूजा कर रहे हैं और छठ पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने आज अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री के परिवार में कुल 4 लोग छठ व्रत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सरहज, भगिनी, उनकी भतीजी और एक भगीना की पत्नी छठ व्रत कर रही हैं। मुख्यमंत्री आवास में बने तालाब में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।