ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

03-Nov-2023 07:01 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों की निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने स्टीमर पर सवार होकर खुद सभी घाटों पर जा-जाकर जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के साथ विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों को उन्होंने देखा गया। सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।


बता दें कि आगामी 17 नवंबर से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। 18 नवंबर को खरना पूजा होगी। वहीं 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। पटना जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी, जहां छठ व्रतियों के जाने पर मनाही होगी।


news image


news image


news image