अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Nov-2022 08:52 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना सिटी के गुरु के बाग स्थित प्रकाशपुंज से लौट रहे थे, इसी दौरान सीएम के काफिले को लोगों ने रोक दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सीएम का कारकेट रूकने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फुलने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को संभाला।
दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम गुरु के बाग स्थित प्रकाश पुंज का निरीक्षण करने के बाद वापस पटना लौट रहे थे, तभी जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत लेकर स्थानीय लोगों ने उनके काफिले को रोक दिया और मुआवजे से संबंधित अपना ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
लोगों का कहना था कि चार साल पहले प्रकाश पुंज के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया लेकिन आजतक मुआवजे की राशि नहीं दी गई। लोगों का कहना था कि सीएम के समक्ष अपनी समस्या को रखने के लिए उन्होंने काफिले को रोका। बाद में सीएम ने काफिले में मौजूद अधिकारियों को कहा कि वे इस मामले को देखें।