ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम नीतीश की 'समाधान यात्रा' के कार्यक्रम में बदलाव, ये रहा नया शेड्यूल

सीएम नीतीश की 'समाधान यात्रा' के कार्यक्रम में बदलाव, ये रहा नया शेड्यूल

26-Jan-2023 04:59 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समाधान यात्रा' के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने लेटर जारी किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 28 जनवरी को खगड़िया और 29 जनवरी को कैमूर में होगी। यात्रा के बाद उसी दिन पटना वापसी का कार्यक्रम रखा गया है। जबकि अगले महीने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा होगी। 8 और 9 फरवरी को छोड़ लगातार 13 दिन मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकलेंगे। 


समाधान यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार  01 फरवरी को सुपौल, 02 फरवरी को सहरसा, 03 फरवरी को अररिया, 04 फरवरी को किशनगंज, 05 फरवरी को कटिहार, 06 फरवरी को बांका, 07 फरवरी को मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा में, 10 फरवरी को पूर्णिया और मधेपुरा, 11 फरवरी को रोहतास (सासाराम) और औरंगाबाद,12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), 13 फरवरी को भागलपुर और जमुई, 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर, 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा होगी। मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा के संशोधित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने लेटर जारी किया है।


अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के अनुसार पूर्वी चंपारण (मोतिहारी),गोपालगंज, रोहतास(सासाराम), मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, औरंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री दो गांव का भ्रमण करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। वही भागलपुर, जमुई,बेगूसराय, पूर्णिया, मधेपुरा में सीएम एक गांव का भ्रमण करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जिलों  के मुख्यालय में समीक्षा-बैठक की जाएगी। 28 जनवरी और 29 जनवरी को एक-एक गांव का सीएम भ्रमण करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 15 फरवरी को पटना में समीक्षा-बैठक आयोजित होगी।