Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
23-Nov-2023 07:07 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर जाएंगे। जहां वे कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार आयोजित जरासंध महोत्सव में शामिल होंगे। सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
दरअसल, बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है। सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा परंपरागत ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजकों के द्वारा सीएम नीतीश को सम्राट जरासंध की प्रतिमा और गदा भेंट की जायेगी।
महोत्सव के लिए जरासंध मंदिर के सामने छोटा मंच बनाया गया है। महोत्सव में संबोधन की व्यवस्था नहीं की गयी है। महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जरासंध उद्यान और स्मारक का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, विभागीय मंत्री जितेन्द्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार के अलावा सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।