LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
01-Mar-2023 04:22 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर सभी लोगों को मिठाईयां बांटी गई। मुख्यमंत्री के तरफ से पत्रकारों के लिए विशेष तौर पर मिठाईयां बांटी गई। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे तभी सदन के बाहर मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मिठाइयां बांटी जा रही थी और लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं। देश भर से उन्हें बधाईयां दी जा रही है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं'।