ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म, गिरिराज सिंह बोले- अब राजनीतिक संन्यास ले लें नीतीश

मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म, गिरिराज सिंह बोले- अब राजनीतिक संन्यास ले लें नीतीश

04-Dec-2022 01:29 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है और अब उन्हें राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है और शराब के कारण राज्य में लगातार लोगों की मौतें हो रही है। हर जगह नीतीश का विरोध हो रहा है और लोग काले झंडे दिखा रहे हैं, बावजूद इसके नीतीश कुमार दावा करते हैं कि उनका काम बोलता है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन आज सीएम को स्वयं अपने अंदर झांकना चाहिए कि उनकी विश्वसनीयता कम क्यों हो गयी है। आज नीतीश को सीएम बनाने वाले लोग चाहे नालंदा हो कुढ़नी हर जगह काला झंडा दिखा रहे हैं और प्लेकार्ड दिखाकर का विरोध जता रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को शराब नीति पर फिर से विचार करना चाहिए, वैशाली हो गोपालगंज हो हर जगह जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। 


उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोगी दल के नेता कहते हैं कि बिहार में शराब भगवान की तरह है, जो दिखती नहीं लेकिन मिलती हर जगह है। जहरीली शराब से मौत हो रही है और लोग शराब पी रहे हैं फिर भी नीतीश कहते हैं कि उनका काम बोलता है। राज्य में अपराध और शराब की नीति फेल हो गई है। नीतीश कुमार को कुढ़नी के उपचुनाव में पता चल जाएगा कि उनका काम क्या बोलता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जरूरत है कि अब नीतीश कुमार को राजनीति से संयास ले लेना चाहिए।