ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले

‘मुख्यमंत्री का पद छोड़ें नीतीश कुमार.. गद्दी किसी और को सौंपें’ सुशील मोदी बोले- पूरा देश घूमते रहें कुछ बिगड़ने वाला नहीं

‘मुख्यमंत्री का पद छोड़ें नीतीश कुमार.. गद्दी किसी और को सौंपें’ सुशील मोदी बोले- पूरा देश घूमते रहें कुछ बिगड़ने वाला नहीं

31-Dec-2023 02:59 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गए है। नए साल में नीतीश झारखंड के बाद हरियाणा में चुनावी रैली करने वाले हैं हालांकि भाजपा ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार चाहे पूरा देश घूम लें बीजेपी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार अगर देशभर घूमेंगे तो बिहार के साथ न्याय कैसे होगा।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। नीतीश कुमार अगर देशभर घूमेंगे तो बिहार के साथ न्याय कैसे होगा। बिहार के बाहर नीतीश कुमार को जानता कौन है। अपने ही राज्य में 44 सीटों पर सिमट गए। नीतीश कुमार अपने ही राज्य में आरजेडी की कृपा से मुख्यमंत्री हैं। बिहार में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है। अब झारखंड और हरियाणा में रैली करने जा रहे है, जहां उनका एक भी विधायक और सांसद नहीं है।


उन्होंने कहा कि जिस राज्य में किसी पार्टी का एक भी एमएलए नहीं है वहां उनको कौन जानता और पहचानता है। लोकसभा का चुनाव आ रहा है ऐसे में रैली करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता है। नीतीश कुमार के रैली करने से बीजेपी का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। नीतीश कुमार बीजेपी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। नीतीश कुमार अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। अब उन्हें बिहार की गद्दी जेडीयू महागठबंधन के किसी अन्य नेता को सौंप देना चाहिए।


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के भीतर विकास का मामला हो या कानून व्यवस्था की बात हो, स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। जब वे पूरे देश में घूमेंगे तो बिहार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लाख घूम लें लेकिन कोई फायदा नहीं मिलने जा रहा है। अभी तो सिर्फ बनारस की रैली भीड़ नहीं जुटने के कारण स्थगित हो गई। हरियाणा और झारखंड में भी नीतीश कुमार का वही हाल होने जा रहा है।