हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Jan-2022 05:02 PM
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। घायल रवि कुमार हरनौत थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना से संबंध में बताया जाता है कि पत्रकार रवि अपने गांव जलालपुर में बैठे थे उसी दौरान गांव के ही चार बदमाश पहुंचे और उन्हें धमकी देने लगे।
बताया जाता है कि रवि कुमार ने इन बदमाशों में से एक नाम का जिक्र किसी खबर में की थी। जिससे गुस्साएं बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उनके पैर में जा लगी। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।
आनन-फानन में परिजनों ने रवि कुमार को इलाज के लिए हरनौत अस्पताल ले गये जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अब रवि कुमार खतरे से बाहर हैं। रवि ने एक बदमाश की पहचान की है जिसका नाम मल्लू यादव बताया है। जो नारायण यादव का बेटा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।